क्या तेजी से खड़े होकर चक्कर आना नॉर्मल है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:48

बहुत तेजी से खड़े होना

वास्तव में होमोस्टैसिस को बनाए रखने के लिए आपका ब्लड प्रेशर भी स्वाभाविक रूप से आपकी पोजीशन चेंज होने पर बदलता है. होमोस्टैसिस शरीर में संतुलन की एक स्थिति है जो आपके शरीर के सिस्टम्स को ठीक तरह से काम करने में सहायता करती है.जब आपका शरीर एक निश्चित स्थिति में काम कर रहा होता है तो अचानक स्थिति बदलने से आपके सिस्टम को झटका लग सकता है.

आपको सुनकर अजीब लगेगा कि लेकिन कई बार इस स्थिति में एक क्षण के लिए आपके दिमाग को ब्लड नहीं मिल पाता है और जब आप खड़े होते हैं तो आपका खून आपके शरीर के निचले हिस्से में जमा हो जाता है और इसे समायोजित होने में कुछ सेकंड यहां तक कि एक मिनट का समय भी लग सकता है. जब तक आपका रक्त आपके शरीर के बाकी हिस्सों में नहीं फ्लो होने लगाता तब तक आपके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होता रहता है जिसकी वजह से आपको चक्कर आते हैं.

अगर आपने तुरंत बिस्तर छोड़ा है तो आपको खड़े होने पर कुछ पल के लिए चक्कर आ सकते हैं क्योंकि यहां भी आपके शरीर को समायोजित होने में समय लगता है.

अगर आपको भी अक्सर खड़े होने पर चक्कर आते हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने शरीर को संतुलन बनाने के लिए कुछ पल का समय दें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info